भेल भोपाल।
अंजनी आश्रम ब्यावरा(राजगढ़) में राष्ट्रीय कवि महाकुंभ का आयोजन किया गया। प्रोफेसर ओम पाल सिंह “नीडर” की गरिमामय उपस्थिति में वरिष्ट साहित्यकार सुरेश जायसवाल सीहोर,वृन्दावन राय”सरल”वरिष्ट साहित्यकार सागर ,आयोजक डालचंद”मनमौजी”, राजेन्द्र “खत्री” ब्यावरा,चर्चित गीतकार सुरेश “अजनबी”इंदौर मंचासीन थे। विभिन्न शहरों के लगभग 100 रचनाकार सम्मिलित हुए एवं श्रेष्ठ रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल,यादगार बना दिया। प्रख्यात गीतकार शीतल देवयानी इंदौर ने सुमधुर आवाज में सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। प्रचार एवं जनसंपर्क बीएचईएल भोपाल के सेवा निवृत्त अधिकारी सुरेश सोनपुरे”अजनबी” को मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओम पाल सिंह “नीडर” की गरिमामय उपस्थिति में श्रेष्ठ रचना पाठ हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। युवा कवि रितुराज गुर्जर ने कार्यक्रम का रोचक संचालन किया।
