– आज उगते हुए सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर महापर्व छठ पूजा का होगा पारण
भोपाल
बुधवार को सूर्यदेव की आराधना एवं छठ मैया की उपासना हेतु अस्ताचल सूर्य को संध्या अर्घ्य देकर उपास किया गया। छठी मैया के इस महापर्व में साक्षात देव सूर्य भगवान को बाँस के बने सूप में ठेकुआ, गन्ना, संतरा, सेव, मह्तावी, केला, मुली, सुथनी, हल्दी, नारियल, पुआ, लडुआ जैसे प्रकृति प्रदत अनाजों को पूर्ण पवित्रता एवं स्वच्छता के साथ परंपरागत रूप से तैयार प्रसाद के साथ पानी के कुंड में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। अर्घ्य देते समय श्रद्धालू भक्त एवं परिजनों ने दूध ढारकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।
इस महापर्व का पारण गुरुवार को उदयगामी सूर्य को उषा अर्घ्य के पूर्ण होगा। आयोजन समिति के संयोजक सतेन्द्र कुमार ने बताया कि इस महापर्व के सफल एवं पवित्रता के साथ आयोजन के लिए छठ पूजा आयोजन समिति एवं बिहार सांस्कृतिक परिषद् द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष 65वे आयोजन में विशेष व्यवस्था की गयी थी। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे समिति की संरक्षक एवं मंत्री म.प्र. शासन श्रीमती कृष्णा गौर, भारतीय प्रशासनिक सेवा मनोज पुष्प एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए एवं छठी मैय्या एवं भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की।
उन्होंने चहुमुखी विकास के अपनी प्रतिवद्धता को मंच से अपने उद्बोधन में कही। कार्यक्रम के व्यवस्थाओं में शशि रंजन प्रसाद, कामेश्वर सिंह, अंजनी सिंह नीरज सिंह पार्षद, सूर्य कुमार सिंह, सुरुचि कुमार, संजय साह, रामनंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, अरुण विश्वकर्मा, गिरी बाबा, संजीव कुमार, अनिल कुमार, सीताराम साह, हरिशंकर प्रसाद, दिनेश सिंह, अक्षय कुमार, विकास चौधरी, कृष्ण कुमार, आयुष चौधरी, संतोष यादव, महेश गुप्ता, राहुल सिंह, मुकुल सिंह, मनोज पाठक कठिन परिश्रम किया।
