30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़शिक्षक देते हैं समाज को नई दिशा: ईडी राजीव सिंह

शिक्षक देते हैं समाज को नई दिशा: ईडी राजीव सिंह

Published on

भोपाल

बीएचईएल, भोपाल के सांस्कृतिक भवन में भेल शिक्षा मंडल द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह ने उपस्थित होकर भूतपूर्व उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षक ही समाज को नई दिशा देते हैं । कार्यक्रम में भेल शिक्षा मंडल ने जवाहर लाल नेहरू प्राइमरी विंग से श्रीमती सुधा अग्रवाल, मिडिल से श्रीमती सीमा शर्मा और सीनियर से श्रीमती शैफाली जैन। विक्रम प्राइमरी विंग से शंपा भट्टाचार्य, मिडिल से श्रीमती सरिता सक्सेना और सीनियर से श्रीमती दिव्या राजन शर्मा, कस्तूरबा नर्सिंग कॉलेज से श्रीमती अलंकिता मसीह को सर्वोच्च उत्कृष्ट कार्य एवं विद्यालय में योगदान के लिए साथ ही 10 वर्ष पूर्ण होने पर संदीप बेनोट एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में विद्याथियों तथा शिक्षकों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । इस अवसर पर भेल शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष टीयू सिंह, अपर महाप्रबंधक (नगर प्रशासन), सभी महाप्रबंधकगण, विद्यालयों के प्राचार्य, सदस्य तथा सभी गणमान्य अतिथि उपस्थित थे ।

संजय गोयल बने जीएम हेड
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) भोपाल कॉडर के महाप्रबंधक संजय गोयल को दिल्ली टीबीएसजी इंडस्ट्री सेक्टर का जीएमएंड हेड बनाया गया है। उन्हें एक्ज्यूके टिव डायरेक्टर के पॉवर दिए गए है। वह डायरेक्टर ओएसडी आईएसएंडपी को रिपोर्ट करेेंगे।
——————————————
शांति सरोवर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
सोनागिरी स्थित शांति सरोवर हाईस्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हें मुन्हें बच्चों ने श्रीकृष्णा ,राधारानी के रूप में मनमोहक तैयार होकर मटकी फोड़ के आयोजन में भाग लेकर मटकी फोड़ी। इस अवसर पर नेहा नितेश मिश्रा प्रदीप कुमार तिवारी अमित कुमार गौर राजेश्वरी त्रिपाठी सुधा कपूर शहनाज बानो मनोज जरिया आलोक गर्ग प्रीति बाला श्रीवास्तव शशि झरिया गायत्री द्विवेदी गोपाल गौर सुनीता, सीता सिंह सहित स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे। यह जानकारी स्कूल संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी ने दी।
——————————————
संजय गोयल बने जीएम हेड
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) भोपाल कॉडर के महाप्रबंधक संजय गोयल को दिल्ली टीबीएसजी इंडस्ट्री सेक्टर का जीएमएंड हेड बनाया गया है। उन्हें एक्ज्यूके टिव डायरेक्टर के पॉवर दिए गए है। वह डायरेक्टर ओएसडी आईएसएंडपी को रिपोर्ट करेेंगे।
——————————————
श्याम बाबू बने बैंगलुरू के ईडी
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) हैदराबाद के जनरल मैनेजर बी श्यामबाबू को ईडीएन बैंगलुरू का जीएम हेड बनाया है। उन्हें एक्ज्यूकेटिव डायरेक्टर के पॉवर दिए गए है। वह सीधे बीएचईएल के सीमएडी को रिपोर्ट करेंगे।
——————————————
ईडी बानी वर्मा का तबादला बीएचईएल दिल्ली कारपोरेट में
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) बैंगलुरू ईडीएन की ईडी बानी वर्मा का तबादला भेल दिल्ली कारपोरेट किया है। वह इंडस्ट्री सेक्टर नई दिल्ली में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) का काम देखेंगीं। गौरतलब है कि हाल ही में उनका चयन डायरेक्टर आईएस एंड पी के लिए हुआ है। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय से जल्द ही आदेश होने के बाद वह इस विभाग की डायरेक्टर होंगी। फिलहाल डायरेक्टर आई एंड एसपी का चार्ज बीएचईएल के सीएमडी के पास है।
——————————————
तेजींदर गुप्ता संभालेंगे दिल्ली कारपोरेट में पॉवर का काम
भेल। हाल ही में बीएचईएल के डायरेक्टर पॉवर के रूप में चयनित हुए एनटीपीसी के अधिकारी तेजींदर गुप्ता को नॉर्थ करनपुरा प्रोजेक्ट बीएचईएल पीएस-एचक्यू नई दिल्ली में आफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी पॉवर ज्वाइन करेंगे। यह आदेश भेल दिल्ली कारपोरेट ने जारी कर दिए है। वह केंद्र्रीय भारी उद्योग मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद डायरेक्टर पॉवर का काम देखेंगे। फिलहाल डायरेक्टर पॉवर का चार्ज बीएचईएल के सीएमडी के पास है।
——————————————
इसरो के वैज्ञानिक के परिवार ने मनाया जन्माष्टमी त्यौहार
इसरो के भारतीय वैज्ञानिक सचिन कुमार मालवीय के परिवार में जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया। उनके मां सविता मालवीय ने बताया कि मेरे बेटे के दो जुड़वां बच्चे बच्चों रेयांश ओर रियांशी को इस त्यौहार पर राधा-कृष्ण के रूप में प्रस्तुत किया गया है। जिसे सभी ने सराहा। जन्माष्टमी के अवसर पर कई बच्चें राधा कृष्ण के रूप में दिखाई दे रहे हैं। बेटे नीतिन की बेटी आरना का अवतरण राधा अष्टमी पर हुआ था वह भी जन्माष्टमी पर यह झांकी सभी का मन मोह रही है।

Latest articles

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...