15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़जरूरतमंद बच्चों को बाल दिवस पर वितरित की पाठ्य सामग्री

जरूरतमंद बच्चों को बाल दिवस पर वितरित की पाठ्य सामग्री

Published on

— सैकड़ो छात्र—छात्राओं को गरीब जन कल्याण फाउंडेशन ने बांटे बस्ते

भेल भोपाल।

नौबस्ता स्थित अर्रा प्राथमिक विद्यालय में गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा पाठ्य सामग्री वितरित की गई। आयोजक एवं फाउंडेशन अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय ने बताया कि फाउंडेशन विगत कई वर्षों से निरंतर निर्धन निर्बल छात्र छात्राओं को चयनित कर उनको पाठ्य सामग्री वितरित कर रही है। फाउंडेशन कई निर्धन नौनिहालों को स्कूल की फीस स्वय देकर पढ़ाने का कार्य कर रही है। बाल दिवस के मौके पर उनके द्वारा बस्ते लंच बॉक्स कापी किताबे पेन पेंसिल सहित खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। सैकड़ो छात्र छात्राओं को जैसे ही गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा पाठ्य एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई बच्चे खुशी से झूम उठे।

बच्चों ने सामूहिक रूप से खूब पढ़ेंगे खूब बढ़ेंगे के नारो से विद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। बच्चों ने फाउंडेशन अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय का धन्यवाद करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या रेखारानी गुप्ता ने अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय का स्वागत करते हुए कहा कि आज की इस भागम भाग भरी जिंदगी में ऐसे लोग आसानी से नहीं मिला करते। इस मौके पर मुख्य रूप से सुनीता पाल नीतू त्रिपाठी संस्थापक अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय जिलाध्यक्ष आशीष वर्मा, कृष्णकांत गुप्ता, आशीष पांडेय सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...