24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़“हमारे देश का भविष्य बेहद उज्ज्वल है”- सुलेखा झा

“हमारे देश का भविष्य बेहद उज्ज्वल है”- सुलेखा झा

Published on

हरिद्वार,

77वें स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में बीएचईएल में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज यहां उपनगरी के स्‍कूली बच्‍चों के देशभक्ति सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल लेडीज क्‍लब की संरक्षिका श्रीमती सुलेखा झा तथा विशिष्ट अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन द्वारा किया ।

अपने आशीर्वचन देते हुए श्रीमती सुलेखा झा ने कहा कि जिस देश के बच्चों के दिल में अपने राष्ट्र के प्रति इतना अटूट समर्पण हो, उस देश की अखंडता को कोई तनिक भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता । उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं इन बच्चों को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारा भविष्य बेहद उज्ज्वल है । श्री प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों ने हम बड़ों के मन में भी देशप्रेम के प्रवाह को तेज कर दिया है । श्री झा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस मात्र एक दिन का उत्सव नहीं है बल्कि हमें जीवन भर इसके महत्व को याद रखना है । इससे पहले महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री आलोक कुमार ने अपने सम्बोधन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया ।

सरस्वती विद्या मन्दिर, सेक्टर-2 के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के पश्चात शुरु हुए कार्यक्रम में उपनगरी स्थित विद्यालयों बाल मन्दिर, विद्या मन्दिर सेक्टर-5, दिल्ली पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मन्दिर, गुरुनानक एकेडमी, शिवडेल स्कूल तथा विद्या मन्दिर सेक्टर-3 के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । सभी प्रतिभागी टीमों को श्रीमती सुलेखा झा तथा श्री प्रवीण चन्द्र झा ने पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया ।

इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, लेडीज क्‍लब की पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, मीडिया प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे तथा उनके अभिभावक उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक (सीएंडपीआर) श्री अजीत अग्रवाल द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ईरा गुप्ता ने किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...