-राज्यपाल श्री पटेल से नये ईडी राजीव ने की मुलाकात
भोपाल
मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल से बीएचईएल, भोपाल के नये कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह ने सोमवार को मुलाकात की । उन्होंने इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल को बीएचईएल, भोपाल में हो रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि देश तथा मध्यप्रदेश के विकास में भोपाल यूनिट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और भोपाल यूनिट में अच्छा आर्डर बुक पोजिशन है।
उन्होंने बताया कि इस यूनिट में एक अच्छा कार्य वातावरण विद्यमान है और यहां के सभी अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी पूर्ण समर्पण की भावना से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करेंगे। महामहिम राज्यपाल ने राजीव सिंह को भोपाल यूनिट के मुखिया के रूप में कार्य संभालने पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि बीएचईएल के इस सबसे पुराने यूनिट पर न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि सभी देशवासियों को गौरव है।
उन्होंने यहां विभिन्न परियोजनाओं के लिए किये जा रहे कार्य की भी जानकारी ली और यहां के उत्पादों कर्मचारियों तथा औद्योगिक सौहार्द्र की सराहना की। इस मौके पर महाप्रबंधक मानव संसाधन अविनाश चन्द्रा ने भोपाल प्लांट के विभिन्न उत्पादों कर्मचारियों और यूनिट द्वारा स्टेक होल्डर्स के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विनोदानन्द झा भी उपस्थित थे ।
ईडी सचिवालय में ऑप्रेशन का काम देखेंगे डीजीएम
भेल भोपाल यूनिट के तृतीय तल पर स्थित ईडी सचिवालय में राजेश यादव कारखाने के विभिन्न उत्पादन से जुड़े ब्लॉकों में ऑप्रेशन का काम देखेंगे। इसी तरह मनीष अग्रवाल ईडी एसए का काम संभालेंगे। यूं तो इस सचिवालय में दो ईडी एसए रहने की परंपरा है लेकिन इस बार श्री यादव को ऑप्रेशन का काम सौंपा गया है।
