22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़यह सजदा मेरा सजदा, ना जाने सजदे में कौन सा काम हो...

यह सजदा मेरा सजदा, ना जाने सजदे में कौन सा काम हो जाए की प्रस्तुति े से बांधा समां

Published on

-भोजपाल महोत्सव मेले में सूफी नाइट में हयात बंधुओं ने दी प्रस्तुति
-रविवार को मेला देखने 50 हजार से ज्यादा शहरवासी पहुंचे

भोपाल.

यह सजदा मेरा सजदा, ना जाने सजदे में कौन सा काम हो जाए जैसी कव्वाली की प्रस्तुति के साथ देश के प्रसिद्ध कव्वाल हमसर हयात और अथहर हयात ने राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में रविवार को सूफी नाइट की शुरुआत की। इसके बाद श्री गणेश देवा, सांसों की माला, तेरी रहमतों का दरिया, दीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिर्डी में, ऐसी लागी लगन हो गई मैं दीवानी, हम मोहम्मद वाले हैं, मेरे मालिक बता तूं, बेवफा से बफा करे कोई, आज हमने उसे पुकारा है जैसी एक से बढ़कर एक कव्वाली की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्जवलित कर की गई। मेला मंच पर अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंच संचालक महेंद्र नामदेव और अखिलेश नागर सहित अन्य पदाधिकारियों ने हयात बंधुओं को गुलदस्ता भेंटकर उनका सम्मान किया।

50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे
भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में रविवार को सूफी नाइट का लुत्फ उठाने 50 हजार से ज्यादा शहरवासी पहुंचे। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह मेला उत्सव के इस नौंवे वर्ष भी शहरवासियों का आशीर्वाद और प्रतिसाद मिल रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि समिति के सुनील साह, ज़ाहिद खान, दीपक बैरागी, देवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, चंदन वर्मा, विनय सिंह, केश कुमार शाह, आफताब सिद्दिकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सुनील वैष्णव, वाहिद खान, सुभाष दरवई सहित अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से मेला सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

सांस्कृतिक आयोजनों से गुलजार हो रहा मंच
संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि 29 दिसम्बर तक 45 दिनों तक चलने वाले इस मेले में लगातार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। इसी कड़ी में देश के प्रसिद्ध कव्वाल हमसर हयात और अथर हयात ने सूफी नाइट में अपनी प्रस्तुति दी। आगामी दिनों में भी बॉलीवुड कलाकारों के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

नए अंदाज मे दिख रहा मेला
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रकार के सामानों से सजी 400 से ज्यादा दुकानें एक ही परिसर में लोगों की हर जरूरतों को पूरा कर रही हैं। मेले में युवाओं के लिए सेल्फी जोन, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों के साथ ही द गे्रट जैमिनी सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकारों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए जा रहे हैं।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...