16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के विजय मार्केट की झांकी में इस बार होंगे बाबा विश्वनाथ...

बीएचईएल के विजय मार्केट की झांकी में इस बार होंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन

Published on

भोपाल

बीएचईएल के बरखेड़ा विजय मार्केट में नवरात्रि में झांकी में लोगों को इस बार बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे। विजय मार्केट बरखेड़ा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा झांकी स्थापना का यह 34वां वर्ष है। इस बार काशी के बाबा विश्वनाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। कोलकाता के 24 कलाकारों द्वारा झांकी का निर्माण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए पांडाल में पानी की व्यवस्था की जाएगी। बरखेड़ा समिति के बड़ी संख्या में वलेंटियर नि:शुल्क अपनी सेवाएं देंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार झांकी पांडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा कर्मियों और समिति पदाधिकारियों के लिए वाकी-टाकी उपलब्ध कराई जाएगी। निजी सुरक्षा गार्ड के साथ ही समिति के वालेंटियर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे। गौरतलब है कि यहां पहले वर्ष मां वैष्णो देवी की झांकी बनाई गई थी। इसके बाद पशुपति नाथ नेपाल, उत्तराखंड के चारो धाम की यात्रा, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, गुजरात अक्षरधाम मंदिर, तिरुपति बाला जी मंदिर के साथ ही देश के प्रसिद्ध मंदिरों के स्वरूप में झांकी का निर्माण किया जा चुका है। इस बार बाबा विश्वनाथ मंदिर बन रहा है।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...