7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़रेलवे स्टेशन को गंदा करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा-आलोक शर्मा

रेलवे स्टेशन को गंदा करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा-आलोक शर्मा

Published on

— सांसद ने सीहोर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यो का किया निरीक्षण
रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया

भोपाल।

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने गुरुवार को संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सीहोर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जब सांसद आलोक शर्मा प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर पहुंचे तो वहां जगह-जगह पान की पीक और गंदगी देखकर वे नाराज हुए। उन्होंने स्टेशन मास्टर और उपस्थित रेलवे अधिकारियों को हिदायत दी कि गंदगी करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। रेलवे प्लेटफॉर्म और पूरे परिक्षेत्र में प्रापर साफ-सफाई होना चाहिए।

सांसद आलोक शर्मा ने अन्य राज्यों से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने कुबेरेश्वर धाम आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ में जाकर संख्या में श्रद्धालुओं से बातचीत की। उनसे सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सांसद आलोक शर्मा ने टिकट वितरण काउंटर, शौचालय, डिस्प्ले बोर्ड, प्लेटफार्म क्रमांक 2 के बाहर की जर्जर सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य, माल गोदाम, यात्री प्रतीक्षालय, पीने का पानी की व्यवस्था सहित अन्य विकास के कामों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित रेलवे अधिकारियों से करोड़ों के विकास कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा और गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। जब संसद शर्मा ब्रिज के ऊपर पहुंचे तो गंदगी का अंबार देख वे अपने आप को रोक नहीं पाए। उन्होंने बाल्टी में पानी और मग बुलाकर खुद साफ सफाई करने लगे। उन्होंने स्टेशन प्रबंधक और अधिकारियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। जनता से भी सफाई रखने की अपील की। सांसद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता के मूल मंत्र को आगे बढ़ाने में सभी सहयोग प्रदान करें। स्टेशन पर गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुबरेश्वर धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

सांसद शर्मा ने कहा कि कल 28 फरवरी को रतलाम डिवीजन में होने वाली सांसदों की बैठक में भी सीहोर स्टेशन पर साफ सफाई, पार्किंग, प्लेटफॉर्म पर बने शेड की लंबाई कम होने की समस्याओं को वे रेलवे के उच्च अधिकारियों के सामने रखेंगे। सांसद शर्मा ने कहा कि जर्जर हो रहे आरओबी का मेंटेनेंस किये जाने और प्लेटफार्म क्रमांक 2 की ओर बने माल गोदाम को पचामा स्टेशन के आसपास शिफ्ट किए जाने की बात को वे रतलाम में हो रही महाप्रबंधक की बैठक में रखेंगे। निरीक्षण के दौरान सीहोर के विधायक सुदेश राय नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, महामंत्री राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता मायाराम गौर, सन्नी महाजन, नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...