भोपाल
बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल के सभागार में गुरूवार को हिंदी दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने अतिथियों का स्वागत तुलसी का पौधा भेंट कर किया। अतिथियों ने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया। सर्जन की संपादक सहयोगी डॉक्टर सुषमा जादौन ने हिंदी के तकनीकी और संचार माध्यम पक्ष के बारे में सभी को बताया।
युवा उत्सव कार्यक्रम की प्रभारी डॉ अनुराधा दुबे ने बताया कि महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा उत्सव के अंतर्गत छात्राओं के द्वारा वाद-विवाद, एकल नृत्य शास्त्रीय, समूह नृत्य, एकल गायन एवं समूह गायन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मिता बादल ने किया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. सुषमा जादौन, डॉ. चित्र खरे, सीएस धाकड़, जन भागीदारी सदस्य तेज सिंह ठाकुर, प्रोफेसर गण एवं भारी संख्या में छात्राएं मौजूद थे।
