30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़झील नगर बस्ती की तीन हजार आवादी को मिलेगी जल भराव और...

झील नगर बस्ती की तीन हजार आवादी को मिलेगी जल भराव और गंदगी से मुक्ति

Published on

– राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सवा करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल

अयोध्या नगर मुख्य सड़क से लगी वस्ती झीलनगर की तीन हजार की आवादी को जलभराव और गंदगी से मुक्ति मिलेगी। वस्ती में नाली निर्माण की मांग के मद्देनजर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंखयक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को झील नगर वस्ती में नाली निर्माण का भूमि पूजन किया। उन्होंने नाली निर्माण को 90 दिन की तय समय सीमा से पहले निर्माण पूरा करने के निर्देश निर्माण एजेन्सी को दिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अयोध्या नगर क्षेत्र की वस्तियों में एक करोड 30 लाख रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जिन कार्यों का उनके द्वारा भूमि-पूजन किया गया है उनका लोकार्पण भी जल्दी होगा। सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों भी प्रगति पर वह स्वयं नजर रखेगी।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बुधबार को झील नगर में नाली और सी० सी०रोड , अहिंसा नगर में सी. सी. रोड, अयोध्यानगर हनुमान मंदिर के पास नाली निर्माण और पार्क निर्माण, अयोध्या नगर जी, एच और एल सेक्टर में सड़क डामरीकरण, मारुति विहार डी सेक्टर में नाली निर्माण एवं जे. सेक्टर में पार्क बाउंड्री वाल निर्माण का भूमि-पूजन किया। पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्रीमती शिरोमणी शर्मा, श्री विकास पटेल, श्री भीकम सिंह बघेल और छोटू पंडित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...