भोपाल
बीएचईई थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. की वार्षिक आमसभा रविवार को सुबह 9 बजे पिपलानी स्थित बीएचईएल के सांस्कृतिक भवन में होगी। आमसभा में संस्था की आर्थिक स्थिति, बैलेंस शीट आदि विषयों की विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही शुद्ध लाभ के वितरण संबंधी भी गहन विमर्श किया जाएगा।