भोपाल।
हेम्टू इंटक यूनियन के तत्वाधान में छत्तीशगढ़ शाखा क्रिकेट ग्राउंड पिपलानी में इंटक प्रीमियर लीग आईपीएल सीजन 2 का एक मैच संपन्न हुआ।भेल भोपाल के कर्मचारी इंटक प्रीमियर लीग से जुड़कर क्रिकेट का भरपूर लुफ्त ले रहे है। इंटक के युथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया की बुधवार के मैच दो मजबूत टीमो सुपर एस सी आर और एल ई एम रॉयल के बीच संपन्न हुआ। विजेता टीम सुपर एस सी आर रही। बासुदेव बास्के मैन ऑफ़ द मैच चुने गए।
आज के मैचों का मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार श्री संतोष सिंह ने दिया युथ इंटक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा की मैच में भारी संख्या में लोग मैच देखने उपस्थित रहे। इस अवसर पर इंटक यूनियन से संतोष कुमार चंद्रमणि ,कृष्ण गोपाल सोनी,मदन मोहन पाण्डेय, प्रवीण शर्मा, सुभास प्रधान, मुकेश ठाकरे, रणजीत चन्द्रावत, गजानन देशमुख ,अनिल प्रसाद, राहुल पारधी एवं कई इंटक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
