29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़आज पर्क कटौती के विरोध में भेक्टू सीटू करेगा विरोध प्रदर्शन

आज पर्क कटौती के विरोध में भेक्टू सीटू करेगा विरोध प्रदर्शन

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेकक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में बुधवार को पर्क कटौती के फरमान से यूनिट में गुरूवार को भी गहमागहमी की स्थिति रही। अधिकारियों से लेकर सुपरवाईजरों तक इस पर्क कटौती का दंश झेलना पड़ सकता है। इस खबर से बीएचईएल के अफसर सकते में आ गए है। इस दिशा में शुक्रवार को भेक्टू सीटू यूनियन ने प्रबंधन के तानाशाही फरमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे यूनियन भेल के गेट नं 5 के सामने अपना विरोध दर्ज कराएगी और अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपेगी।

यूनियन के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रालय के दबाव में भेल परिवार के पर्यवेक्षकों व कार्यपालकों के वेतन से पर्क की कटौती को वापस लेना यह प्राथमिक मांग है। प्रवक्ता का यह भी कहना था कि जब बीएचईएल के पास 1.5 लाख करोड़ के ऑर्डर बुक होने व मार्केट में ग्राहकों के पास कम्पनी का 40 हजार करोड़ बकाया होने के बाद भी तथा पिछले दो उत्पादन वर्ष में कम्पनी के मुनाफा में रहने के बाद भी मंत्रालय के दबाव में पर्यवेक्षकों व कार्यपालकों के पर्क कटौती के आदेश का भेक्टू सीटू यूनियन पूरजोर और कड़ा विरोध करती है।

ईडी श्री सिंह से मिले भेक्टू सीटू यूनियन के प्रतिनिधि
बीएचईएल भोपाल के नए कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह के साथ बीएचईएल की सीटू यूनियन ने औपचारिक बैठक की। बैठक से पूर्व यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह ने कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह को भेल भोपाल परिवार का मुखिया बनने पर बधाई दी। एवं कारखाने के उत्पादन लक्ष्य को पुरा करने हेतु यूनियन द्वारा पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया। साथ ही कर्मचारियों के लंबित मांगों के समाधान के लिए भेल प्रबंधन से भी सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...