भोपाल
बीएचईएल भोपाल के मानव संसाधन विकास केन्द्र में मानव संसाधन-औद्योगिक संबंध एवं मानव संसाधन विकास केन्द्र के समन्वय से प्रतिभागी यूनियनों के युवा प्रतिनिधियों के लिये 02 दिवसीय व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक आरिफ अहमद सिद्दीकी, अपर श्रीमती स्वागता सक्सेना, वरि. उप महाप्रबंधक (एवं डॉ. इन्दू शर्मा, क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक (मा.सं. एवं एलजीएक्स) ने संवाद का महत्व बताते हुए युवा प्रतिनिधियों को प्रेरित किया । इस अवसर पर आरिफ अहमद सिद्दीकी, अपर महाप्रबंधक (मा.सं.) ने बताया कि संगठन में आपसी संवाद से ही किसी भी समस्या का निराकरण संभव हो पाता है । कार्यक्रम में संकाय सदस्य के रूप में श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड उपस्थित थे । कार्यक्रम में यूनियनों के 28 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की । कार्यक्रम का मूल उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यक्तित्व विकास की कला सीखाना है ।
मुस्ताक अली बने कांग्रेस सेवादल के महामंत्री
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के गोविंदपुरा इकाई में मुस्ताक अली को ब्लॉक कांगे्रस सेवादल का महामंत्री नियुक्त किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना की सहमति और जिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष नमिता गौर के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई।
