12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल टाउनशिप के आवासों पर गिरे पेड़ ,बाल बाल बचे बाशिंदे

भेल टाउनशिप के आवासों पर गिरे पेड़ ,बाल बाल बचे बाशिंदे

Published on

-हाईटेंशन लाइन से छूने वाले पेड़ की टहनियां बनी बड़े हादसे का सबब

भोपाल।

भेल टाउनशिप के आवासों पर तेज आंधी-बारिश के कारण पेड़ों के गिरने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी भेल नगर प्रशासन विभाग सुध नहीं ले रहा है। इधर हाईटेंशन लाइन से छूने वाले पेड़ की टहनियां से बड़े हादसे इंकार नहीं किया जा सकता है। इस वजह से यहां के बाशिंदों के जान को खतरा बना हुआ है। वहीं इस तरह की अनदेखी के चलते यहां के रहवासियों के बीच काफी असंतोष व्याप्त है।

गौरतलब है कि भेल टाउनशिप के आवासों में वर्षों पुराने पेड़ लगे हुए हैं जो कि आंधी तूफान आते ही गिरने लगते हैं और इसके चलते कहीं पर रहवासियों के खतरा बना हुआ है। इसी तरह पेड़ों की टहनियां बिजली की हाईटेंशन लाइन को छूती हुई नजर आती है। इसके कारण अक्सर घरों में करंट फैलने के मामले प्रकाश में आते हैं। अगर समय रहते इन पेड़ों की चटाई नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

इन मामलों की देखरेख के लिए बकायदा टेंडर कर ठेकेदारों को काम दिया जाता है लेकिन समय पर ठेकेदारों द्वारा पेड़ों की या फिर टहनियों की कटाई करने की खानापूर्ति की जाती है और बिल का भुगतान पूरा पूरा हो जाता है सूत्रों की माने तो हर वर्ष लाखों के टेंडर के माध्यम से इन कामों के लिए ठेकेदारों को दायित्व सौंपा जाता है। इस मामले की अगर जांच सही तरह से की जाए तो कई तरह की अनियमितता प्रकाश में आ सकती हैं। वही हाल ही में ई सेक्टर बरखेड़ा क्षेत्र के आवास में एक भारी भरकम पेड़ गिरने से बाशिंदे की जान बाल बाल बची। इस मामले की शिकायत वाशिंदे द्वारा भेल के सीविल उच्च अधिकारी जानकारी में दी गई है। भेल प्रवक्ता का कहना है कि जल्द ही टाउनशिप में गिरे पेड़ों को उठवाया जाएगा।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...