12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़सेवा भारती , महावीर मंडल द्वारा बालिकाओं का दो दिवसीय आत्म-सुरक्षा

सेवा भारती , महावीर मंडल द्वारा बालिकाओं का दो दिवसीय आत्म-सुरक्षा

Published on

भोपाल

विशेष संवाद कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्म-सुरक्षा, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, और डिजिटल सतर्कता के विषयों पर प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मातृशक्ति न केवल परिवार की रीढ़ होती है, बल्कि समाज और राष्ट्र की शक्ति का मूल आधार भी है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महिला शक्ति की भूमिका निर्णायक है। इसके लिए महिलाओं का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है।”

कार्यक्रम में यह भी बताया कि आज की डिजिटल दुनिया में दोस्ती करने से पहले सतर्क रहना जरूरी है। सोशल मीडिया पर हर किसी से दोस्ती न बनाएं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए अच्छी पढ़ाई और खेल की जरूर होती है । कोई भी विपत्ति, तनाव या असहज स्थिति आने पर माता-पिता, शिक्षकों या अच्छे मित्रों से संवाद अवश्य करें — चुप्पी नहीं, सुरक्षा संवाद है।

पाकिस्तान द्वारा हिंदू भाइयों की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि — “भारत ने जवाब दिया, और सेना ने आतंकियों की कमर तोड़ दी। ऐसे जिहादी सोच वाले तत्वों से लड़ने के लिए हमें आत्मनिर्भर, आत्मरक्षित और सजग बनना होगा।” पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के ख़िलाफ़ ” ऑपरेशन सिंदूर ” का नेतृत्व भारत की बहादुर बेटियां कर्नल सोफिया क़ुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने किया । भारत ने पूरे विश्व को अपनी ताक़त का एहसास कराया ।

यह आयोजन आत्म-सुरक्षा सेवा की पहल का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य युवतियों और महिलाओं को आत्म-रक्षा, आत्म-बल और राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित करना है।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...