भेल भोपाल।
बीएचईएल भोपाल यूनिट के मानव संसाधन विकास केंद्र द्वारा “सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए जीवन के स्वर्णिम चरण की ओर बढ़ना” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए सही मार्गदर्शन और जानकारी प्रदान करना है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) बीके सिंह उपस्थित थे। श्रीमती सुरेखा बन्छोर, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) ने उपस्थित कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद की योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस कार्यक्रम का आयोजन तरुण कुमार कौशिक, प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) द्वारा किया गया तथा श्रीमती सुरेखा बन्छोर, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) के कुशल नेतृत्व में राम सिंह द्वारा समन्वयित किया गया।
