भोपाल
भोपाल जिले की इंटक से संबंधित 16 ट्रेड यूनियनों ने दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण दत्तोपंत ढेंगडी राष्ट्र्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड गोविंदपुरा बीएचईएल कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें नया श्रमिक कोड ,संवाद कौशल आदि विषय पर जोनल डायरेक्टर आरएम मडावी एवं पीआर सिन्हा (ईओ)ने अपने विचार व्यक्त किए । उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ नेता महेश दुबे ,मुईन उद्दीन सिद्दिकी ,सुरेश श्रीवास्तव आदि व नव निर्वाचित इंटक के राष्ट्र्रीय सचिव केके नेमा विशेष रूप से मौजूद थे। यह जानकारी केके नेमा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी ।
कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
भोपाल। मध्य प्रदेश प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तहत पूरे प्रदेश के जिलों में एवं जिला शाखा भोपाल द्वारा विंध्याचल भवन के समक्ष प्रदर्शन कर कर्मचारियों की लंबित मांगों का ज्ञापन मुख्य सचिव कार्यालय में सौंपा। शुक्रवार को विंध्याचल भवन के सामने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा भोपाल के तत्वाधान में आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार को यह आगाह किया कि अगर कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह महामंत्री राजकुमार चंदेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा राकेश गुप्ता प्रदेश सचिव प्रदीप सारस्वत संभागीय अध्यक्ष विजय रायकवार जिला अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य जिला सचिव राम सक्सेना सहित शिवकुमार शर्मा. संदीप जैन. पंकज श्रीवास्तव. राकेश पांडे .शमीम शर्मा. सहित राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों में सर्व भुवनेश पटेल. अशोक शर्मा सुरेंद्र सोलंकी. उमाशंकर तिवारी. एमपी दिवेदी .एसबी सिंह. प्रमोद तिवारी एवं अन्य संयुक्त मोर्चा के शामिल संगठनों के प्रदेश पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया । इस अवसर पर कर्मचारी नेताओं ने सभी कर्मचारियों को अपनी मांगों संबंध में अवगत कराते हुए कर्मचारियों को संबोधित किया ।
