16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़वेंकटेंश बालाजी निकले मंदिर प्रांगण में भ्रमण पर, मुख्यमंत्री मोहन यादव पूजा...

वेंकटेंश बालाजी निकले मंदिर प्रांगण में भ्रमण पर, मुख्यमंत्री मोहन यादव पूजा में होंगे शामिल

Published on

भेल भोपाल।

रायसेन रोड सज्जन सिंह नगर स्थित एनआरआई संस्थान में वेंकटेंश बालाजी हनुमान एवं गरूण मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ब्रहा्रेउत्सव का आज दूसरा दिन था। ब्रहा्रेउत्सव के दुसरे दिन बुधवार को सुबह 9 बजे से सुप्रभात सेवा के बाद भगवान बालाजी कों भोग लगाया गया। भगवान बालाजी की मुर्ति को एक पालकी मे रखा गया व भक्तजनो ने पालकी को उठाकर भगवान को मंदिर प्रांगण मे धुमाया व भगवान पालकी मे सवार होकर ही यज्ञशाला पहुचे जहॉ उनकी स्थापना की गई।

यज्ञशाला के चारों द्वार की पुजा कर अग्नि प्रतिष्ठा की गई व भगवान बालाजी के सामने मूल मंत्र हवन किया गया। माता लक्ष्मी का नो कलशों से अभिषेक किया गया जिसमे माता लक्ष्मी को दुध, दही, पंचामृत व पवित्र जल से स्नान कराया गया। भगवान गरुण की आकृति वाले ध्वज की पुजा की गई और उसे मंदिर प्रांगण के विशाल खंब पर मंदिर कें संरक्षक डी. सुबोध सिंह व जयश्री सिंह द्वारा फहराया गया। ध्वजारोहणम से ब्रह्मोत्सव की आधिकारिक शुरुआत होती है। यह मंदिर परिसर के ध्वज स्तम्भ पर ध्वज फहराया जाता है।

मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच गरुड़ की तस्वीर वाला ध्वज फहराते हैं। कहा जाता है कि ब्रह्मा, इंद्र, यम, अग्नि, कुबेर और वायुदेव जैसे देवताओं तथा वसिष्ठ और विश्वामित्र जैसे ऋषियों को आमंत्रित करने के लिए गरुण देवलोक जाते हैं। पूरे मंदिर परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्र को फूलों और आम के पत्तों से सजाया गया है। इस प्रक्रिया को आलय शुद्धि और अलंकारम (सजावट) कहा जाता है। सुबह सें ही श्रद्वालु गण मंदिर प्रांगण जयश्रीमननारायण कें उद्घोस लगाते हुअे बहुत उत्साहित थें।

शाम को 6 बजे विष्णु सहस्त्रनाम परायणम का पाठ किया गया व उसके बाद श्री मान श्री प्रणीत कुमार आचार्य जी प्रमिता आचार्य आत्रेया चार्य व अन्य पंडितो के द्वारा चतुर्वेद पारायण यज्ञ व पूर्णाहुति आयोजित की गई व प्रसाद वितरण किया गया। ब्रहा्रेउत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे से शांति पाठ, गोदा माता का पंचाअमृतम से अभिषेक व श्रंगार किया जायेगा। उसके पश्चात पूर्णाहुति बलिहरणम आयोजित की जायेगी। शाम को 6 बजे बालाजी महाराज का पालकी उत्सव गाजे बाजे के साथ संपन्न होगा।

उल्लेखनीय हे कि पद्मभूषण श्री श्री त्रिदंडी श्रीमन्नारायण रामानुजन चिन्ना जियर स्वामी जी दिनांक 22 से 24 तारीख तक मंदिर प्रांगण में रहकर पूजा अपने सानिध्य में संपन्न कराएंगे। दिनांक 22 तारीख को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी चिनर जीयर स्वामी जी के साथ मंदिर प्रांगण में शाम 4॰30 बजे पूजा मे शामिल होंगे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...