16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़गाजे—बाजे के साथ निकली वेंकटेंश बालाजी की बारात

गाजे—बाजे के साथ निकली वेंकटेंश बालाजी की बारात

Published on

— केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चिनर जीयर स्वामी जी के साथ मंदिर प्रांगण में पूजा में होंगे शामिल

भेल भोपाल।

रायसेन रोड सज्जन सिंह पटेल नगर रिथत एनआरआई संस्थान में लक्ष्मी वेंकटेंश बालाजी हनुमान एवं गरूण मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ब्रहा्रेउत्सव का आज तीसरा दिन था। पूजा की शुरुआत में प्रांतकाल 6 बजे सुप्रभात सेवा से बालाजी भगवान को जगााया गया। उसके पश्चात भगवान बालाजी के सामने यज्ञशाला मे मूल मंत्र हवन किया गया। द्ववारतोरण मे चारों द्ववारों की पूजा की गई। वेंकटेंश बालाजी कीे महाकुंभ आराधना की गई जिसमें बालाजी कीे चारों रूपो बिंब, अग्नि, जल व मंडल रूप में पूजा की गई। माता गोदादेवी का दुध, दही, मक्खन, शक्कर, शहद व धी से अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद गोदा माता का आर्कषक श्रंगार किया गया। उसके बाद पुर्णाआहूती आयोजित की गई व तीर्थप्रसाद विवरण किया गया। पूरे कार्यकम के द्धौरान दक्षिण भारत कें विशेष बाजा नादास्वरम का किर्तन कराया गया जो कि अति आनन्द दायक था। भक्तजनो ने श्री गोविंदाय-गोविंदाय का स्वर के साथ पूजा का पूरा आंनद उठाया।

शाम को 6 बजे विष्णुसहस्त्रनामपरायणम का पाठ किया गया व उसके बाद बालाजी महाराज की विवाह बारात गाजेबाजे के साथ पालकी के रुप में मंदिर के प्रांगण से आंनद नगर तक निकली। भक्तगण बारात में नाचते हुये चल रहे थे। भगवान बालाजी के विशेष श्रंगार ने भक्तों का मन मोह लिया। किंवदंती है कि भगवान ब्रहा ने पुष्करिणी नदी के पवित्र तट पर तिरुमाला तिरुपति मंदिर में श्री बालाजी की पूजा की थी और मानव जाति की रक्षा के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया था। इस त्यौहार के दौरान बालाजी के नाम से प्रसिद्ध भगवान श्री वेंकटेश्वर की प्रतिमा को को विभिन्न रथों में सवार करके सड़कों पर घुमाया जाता है। इस दौरान लाखों लोग उनका आशीर्वाद लेने आते हैं। उसी तरह भोपाल के भी श्रदालुओं ने भी पालकी में बालाजी महाराज के दर्शन लाभ लिए। बाद में पूर्णाहुति आयोजित की गई व प्रसाद वितरण किया गया।

कल सुबह पद्मभूषण श्री श्री त्रिदंडी श्रीमन्नारायण रामानुजन चिन्ना जियर स्वामी भोपाल पधारेगें व मंदिर प्रांगण में रहकर पूजा अपने सानिध्य में संपन्न कराएंगे। कल शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी चिनर जीयर स्वामी जी के साथ मंदिर प्रांगण में शाम 7॰15 बजे पूजा में शामिल होंगे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...