7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा पहुंच वार्ड 73

गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा पहुंच वार्ड 73

Published on

भोपाल

गुरूवार को गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 73 मेें विकास यात्रा ने प्रवेश किया । यात्रा प्रारम्भ करने से पहले विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने सिद्ध देव स्थान मंदिर मे भगवान श्री हनुमान जी महाराज के चरणों में शीष नवाकर यात्रा की शुरूआत की । यह दिव्य स्थान भोपाल के श्रद्धालुओं का श्रद्धा केन्द्र है। श्रीमती गौर ने श्री हनुमान जी महाराज से प्रार्थना कर गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के रहवासियों के लिये मंगल कामना की ।

पूजा के बाद श्रीमती गौर की विकास यात्रा का काफिला चांदबाडी की और बढ़ा । चांदबाड़ी में प्रवेश करते ही वहां पर 2 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। चांदबाड़ी सघन बस्ती में सुबह से ही महिलाऐं सड़क पर आकर अपने विधायक का स्वागत कर रही थी। श्रीमती गौर ने आगे बढ़कर इसी बस्ती में 21 लाख रूपये का पेयजल हेतु भूमि पूजन किया। गलिया संकरी है दोनों और के छतों पर बैठी महिलाऐं पुष्प वर्षा कर रही थी। जगह-जगह विकास यात्रा रोक कर पुष्प माला पहना कर अपने विधायक का स्वागत कर रहे थे ।

श्रीमती गौर ने गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र में हुये विकास कार्यों का विवरण दिया एवं आज वार्ड क्रं. 73 में 21 करोड़ 45 लाख रू के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया इसके पश्चात् चन्दन नगर में हितग्राही सम्मेल का आयोजन कर में जिला प्रशासन द्वारा चयनित 3819 लाभार्थियों को हितग्राहियों को हित लाभ के प्रमाण पत्र वितरीत किये।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...