भोपाल
गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र वार्ड 65 में विकास यात्रा सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के भूमि पूजन के साथ शुरू हुई। भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने किया। भूमि पूजन के पश्चात् श्रीमती गौर ने मंच से सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों को गिनाया। भूमि पूजन कार्यक्रम स्थल पर आयोजित जन सामान्य को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सरकार एवं गोंविदपुरा विधानसभा में हुये विकास कार्यो पर प्रकाश डाला।
श्रीमती गौर ने गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र में हुये विकास कार्यों का विवरण दिया एवं वार्ड क्रमांक 65 में 1 करोड़ 27 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया । इसके पश्चात् आदर्श नगर में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन कर में जिला प्रशासन द्वारा चयनित हितग्राहियों को हित लाभ के प्रमाण पत्र वितरीत किये। कार्यक्रम में रविवार नगर निगम एवं अन्य विभागों के शासकीय अधिकारियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
भेल कालेज में में रासेयो का आयोजन
भोपाल। बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में राष्ट्र्रीय सेवा योजना इकाई का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेंं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय जैन, डॉ. आरके विजय राज्य जनसम्पर्क अधिकारी राष्ट्र्रीय सेवा योजना मप्र ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडऩे से सेवा भाव, रचनात्मक कार्यों, पीडि़तों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम अधिकारी मुक्त इकाई बरकतउल्ला विश्विद्यालय राहुल सिंह परिहार ने बताया कि राष्ट्र्रीय सेवा में सम्मिलित होने से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास होता है। गणतंत्र दिवस परेड की उनकी स्मृतियों को उन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष साझा की। परिहार ने सात दिवसीय शिविर को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम में बालिका इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता चौहान, बालक इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रीति जौहरी, श्रीया विश्वकर्मा, आयुष गुप्ता सहित महाविद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
———————————-
भागवत कथा में सजाई बांके बिहारी की झांकी
भोपाल। भेल द्वोत्र के सोनागिरी सी सेक्टर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के दूसरे दिन कथा वाचक महेश कृष्ण उपाध्याय महाराज गोवर्धन वृंदावन द्वारा बांके बिहारी की कथा सुनाई गई। इस मौके पर बांके बिहारी की सुंदर झांकी सजाई गई। कथा सुनने रितेश निगम, जूही, विकास भटनागर, गोकुल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
