भेल भोपाल।
भुवनेश्वर में संपन्न पीएसईएनसी बीएमएस के त्रैवार्षिक अधिवेशन में पुनः नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें भेल भोपाल के विनोद प्रकाश विसे को उप महामंत्री बनाया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्यमय पंड्या व अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष सुन्नारी मल्लेशम, अखिल भारतीय मंत्री रामनाथ गणेशे, अखिल भारतीय मंत्री अंजलि पटेल उपस्थित थीं।
