9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में वेल्डिंग स्कूल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम है...

बीएचईएल में वेल्डिंग स्कूल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम है – कृष्ण पाल गुर्जर

Published on

-केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया वेल्डिंग स्कूल का उद्घाटन

हरिद्वार,

बीएचईएल हरिद्वार स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में कॉमन इंजीनियरिंग फैसिलिटी सेंटर (सीईएफसी) 5000 योजना के अंतर्गत कौशल विकास हेतु एक वेल्डिंग स्कूल की स्थापना की गई है । केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल और हरिद्वार प्रभाग के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा की उपस्थिति में इस वेल्डिंग स्कूल का उद्घाटन किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रमुख उद्देश्य है । जिसके लिए उनके मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर भारतऔर मेक इन इंडिया जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र की इसमें अहम भूमिका है और इस वेल्डिंग स्कूल की स्थापना भी इसी दिशा में बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है ।

डॉ. नलिन सिंघल ने कहा कि इस स्कूल के माध्यम से जहां एक ओर उद्योगों की वेल्डिंग से संबंधित आवश्यकताएं पूरी होंगी, वहीं हरिद्वार एवं उसके आसपास के युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे । उन्होंने बताया कि इस स्कूल में विभिन्न वेल्डिंग तकनीकों के प्रशिक्षण के अतिरिक्त, वेल्डर्स के समग्र विकास पर भी समुचित ध्यान दिया जाएगा । प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि बीएचईएल हरिद्वार का यह भरसक प्रयत्न होगा कि यह वेल्डिंग स्कूल आत्मनिर्भर भारत की राह में मील का पत्थर साबित हो ।

उल्लेखनीय है कि भारतीय पूंजीगत सामान क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि, चरण-2 योजना के अंतर्गत भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा बीएचईएल त्रिची की अगुवाई में हरिद्वार, वाराणसी, भोपाल और रानीपेट इकाइयों में इन वेल्डिंग स्कूलों की स्थापना की जा रही है । इनके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष 5000 वेल्डर्स को तथा अकेले हरिद्वार में 750 लोगों को वेल्डिंग से संबंधित पारंपरिक एवं अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा । हरिद्वार इकाई के पहले बैच में कुल 16 प्रशिक्षुओं को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा । इस अवसर पर अनेक महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी आदि मौजूद थे ।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...