24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़कौन बनेगा बीएचईएल का ईडी, अटकलों का बाजार गर्म

कौन बनेगा बीएचईएल का ईडी, अटकलों का बाजार गर्म

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) मेें कंपनी के 57 महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी कार्यपालक निदेशक पद के लिए मंगलवार को साक्षात्कार देंगे। कौन बनेगा भेल का ईडी इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर अटकलों का बाजार गर्म है। भोपाल यूनिट से चार महाप्रबंधक इस साक्षात्कार में भाग लेंगे। यह साक्षात्कार दो दिन चलेंगे। इसमें भोपाल काडर के अफसर भी भाग लेंगे। भोपाल यूनिट से महाप्रबंधक विपुल अग्रवाल, बीके सिंह, मोती सिंह रावत और आदिकांत बेहरा के नाम शामिल है। इसके अलावा भोपाल कॉडर के एस रामानाथन, रूपेश तेलंग और विपिन मिनोचा भी साक्षात्कार में भाग लेंगे।

इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि कंपनी में जनरल मैनेजर इंचार्ज और महाप्रबंधक प्रमुख को कार्यपालक निदेशक बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। खास तौर पर शॉप में काम करने वाले और बिजनेस सेक्टर के अफसरों को प्राथमिकता के आधार पर सिलेक्ट किया जा सकता है। यूं तो कहा जा रहा है कि करीब 20 महाप्रबधंकों को कार्यपालक निदेशक बनाया जाएगा लेकिन सूत्र बताते हैं कि सिर्फ 15 से 16 अफसरों को प्रमोशन मिल सकता है।

वर्तमान में जीएमआई पद पर एमएस रामनाथन, के रविशंकर, पी सुधीर बाबू, पुष्पेंद्र कुमार सक्सेना, एस जीतेंदर रेड्डी, अरूणमोय मुखर्जी, राजेश कोहली, असीम सुर, राकेश कुमार चोखानी, नवीन सक्सेना, राजीव कुमार गुप्ता और जीएम हेड विपिन मिनोचा, के भरनीधर राजा, जीतेंद्र दास, अलोक कुमार सिंघल, विनय कुमार बस्सी और पंकज रस्तोगी आदि ईडी पद के प्रमुख दावेदार बताए जा रहे है लेकिन शीर्ष प्रबंधन जल्द ही रिटायर होने वाले अफसरों को दरकिनार भी कर सकती हैं। यूनिट के जीएमआई या जीएमहेड को इस साक्षात्कार का लाभ मिल सकता है।

भोपाल में रहे एस रामानाथन, रूपेश तेलंग, विपिन मिनोचा, आदिकांत बेहरा, बीके सिंह, राहुल बंसल, अनिल जैन, संजय गोयल, राकेश सिंह को मौका मिल सकता है। आदिकांत बेहरा वर्तमान में एचईसी रांची में डायरेक्टर एचआर के पद पर कार्यरत है। सूत्र बताते है कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले कुछ अफसरों को पीआरपी के तहत प्रमोशन दिया जा सकता है। वह भी जीएमआई या जीएम हेड बनाकर। अब देखना यह है कि किसकी किस्मत तेज है या किसी की सिफारिश चलती है या फिर परफार्मेंस।

जीएम से ईडी के साक्षात्कार की तारीख टली
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) महारत्न कंपनी के 57 महाप्रबंधक से कार्यपालक निदेशक पद के साक्षात्कार 1 और 2 अगस्त को होना थे लेकिन दिल्ली कारपोरेट ने यह साक्षात्कार निरस्त करते हुए इसकी अगली तारीख 9-10और 11 अगस्त कर दी है। इधर खबर है कि कुछ अफसरों ने 1 अगस्त को होने वाले साक्षात्कार के लिए रिजर्वेशन भी करा लिया था जो उन्हें सूचना मिलने के बाद रिजर्वेशन निरस्त कराना पड़ा। खास बात यह है कि पहले यह साक्षात्कार दो दिन होना थे अब तीन दिन होंगे। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...