10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे— ओरंगाबादकर

सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे— ओरंगाबादकर

Published on

— दो सदस्यीय ऑडिटर दल ने स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण (एचएसई) संबंधी किया ऑडिट

भेल भोपाल।

बीएचईएल, भोपाल यूनिट में कॉर्पोरेट, नई दिल्ली द्वारा दो सदस्यीय ऑडिटर दल ने स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण (एचएसई) संबंधी ऑडिट किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ए. ओरंगाबादकर, महाप्रबंधक (डब्‍ल्‍यूईएक्‍स एवं एमओडी) ने कहा कि बीएचईएल भोपाल हमेशा से ही बेहतर प्रयास हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने ऑडिट-टीम को आश्वस्त किया कि हम सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे एवं जो भी कमियाँ या सुझाव हैं उन पर सकारात्मक रूप से शीघ्रातिशीघ्र कार्य किया जाएगा।

सपन सुहाने, अपर महाप्रबंधक (एचएसई) ने आडिट कार्यक्रम के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यपालक निदेशक के नेतृत्व में सुरक्षा एवं पर्यावरण को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए जा रहे हैं एवं सेफ़्टी-कल्चर सुदृढ़ करने पर ज़ोर दिया जा रहा है।
मै. ऑडिटर दल के लीड ऑडिटर मनीष कुमार, वरि. प्रबन्धक (बीएचईएल कॉर्पोरेट-एचएसई) ने एचएसई ऑडिट की विस्तृत विवेचना की। उन्होंने बताया कि इस ऑडिट के दौरान आपसी संवाद, शॉप राउंड एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर ज़ोर दिया गया तथा बीएचईएल भोपाल के विभागों द्वारा स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बीएचईएल द्वारा ग्रीनको रेटिंग प्राप्त करने की दिशा में काफी मत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं इस हेतु भोपाल इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऑडिटर पीयूष कुमार पाल, वरि. सेफ़्टी ऑफ़ीसर (बीएचईएल-हरिद्वार) ने भी बीएचईएल की अन्य इकाइयों में किए जा रहे विशेष कार्यों को सभी के साथ साझा किया। कार्यक्रम में विभागों के अपर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष एवं एचएसई ऑफिसर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मीना, प्रबंधक एवं धन्यवाद ज्ञापन गिरिराज अग्रवाल, उप महाप्रबंधक (एचएसई) ने किया।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...