भेल भोपाल।
बीएचईएल भोपाल के टूल एवं गेज विनिर्माण विभाग में गत दिवस विभागीय हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि रूपेश तैलंग ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं बल्कि हमारी सांस्कतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। इस मौके पर सानीलाल टोप्पो, राजेश टोप्पो, योगेश हिंगे, पुष्पा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
