– विधायक कृष्णा गौर ने विजेताओं को पुरस्कार बांटकर बढ़ाया हौंसला
भोपाल
सावन की रिमझिम बरसती बूंदे के बीच वार्ड 67 स्थित शिव मंदिर कमला नगर में रविवार को हरियाली महोत्सव का आयोजन पार्षद ममता मनोज विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गोविंदपुरा विधानसभा की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर मौजूद रही। हरियाली महोत्सव के मुख्य आकर्षण रेम्प वॉक, नींबू रेस चेयर रेस के साथ ही सावन थीम पर नृत्य रहा। महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार जीते।
महिलाओं का हौंसला विधायक श्रीमति कृष्णा गौर ने बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सावन का पावन मास चल रहा है। महिलाएं भक्ति के साथ ही हरियाली महोत्सव भी मना रही है। कमला नगर में महिलाओं के मनोरंजन के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें पारिवारिक माहौल देकर कार्यक्रम को खुशनुमा बनाया। इस अवसर पर विधायक कृष्णा गौर ने विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
पार्षद ममता विश्वकर्मा ने बताया कि वार्ड 67 में महिलाओं के लिए हरियाली महोत्सव का आयोजन कर उनका मनोंरजन किया गया। सावन के पावन मास में हरियाली महोत्सव में महिलाएं हरे रंग के परिधान पहनकर शामिल हुई। महिलाओं ने गीत, संगीत और प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर बेहतर प्रदर्शन किया। यहां अनेक महिलाओं का गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर द्वारा सम्मान भी किया गया।
