13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभेल न्यूज़भारत में नारी है शक्तिरूपा: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भारत में नारी है शक्तिरूपा: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

भोपाल:

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि भारत की पावनधरा की संस्कृति में स्त्री को शक्तिरूपा कहा जाता है। हमारे यहां अनादि काल से नारी के सम्मान की परंपरा रही है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल तथा शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उमंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि हमारे देश में नारी के सम्मान के लिए युद्ध भी हुए हैं । चाहे वह राम-रावण का युद्ध हो या द्वापर काल में महाभारत का। उन्होंने कहा कि आज नारी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी शक्तिशाली उपस्थिति दर्ज कर रही है। इस दौरान महाविद्यालय के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ अजय नारंग प्राचार्य डॉ प्रवीण तामोट तथा एम्स से आए हुए विभिन्न चिकित्सक, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में वृक्षारोपण, ईडी रंजन कुमार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करें’ हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस...