भोपाल
मप्र विस चुनाव के गोविंदपुरा विधानसभा से दूसरी बार टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। टिकट मिलने के बाद उनके बंगले पर जश्न का माहौल था। वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा रहा । बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर आतिश बाजी कर जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता ने बताया इस बार का लक्ष्य 1लाख पार का है जहां इस क्षेत्र से भाजपा की एक लाख वोटों से जीत होगी वहां से भाजपा की सरकार भी सूबे में बनेगी।
