9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeभेल न्यूज़हेस्टू एचएमएस का कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह संपन्न

हेस्टू एचएमएस का कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह संपन्न

Published on

भेल भोपाल।

कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह—2025 हेस्टू एचएमएस कार्यालय में संपन्न हुआ। सम्मेलन में एचएमएस यूनियन और सहयोगी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में सभी सदस्यों ने स्वल्पाहार के उपरान्त चेयर रेस और तंबोला का आयोजन का आनंद उठाया। उसके पश्चात सभी कमेटी सदस्यों के द्वारा अपनी अपनी कमेटी के कार्यो को सदस्यों के समक्ष रखा एवं उन्हें विस्तार से समझाया। यूनियन के पदाधिकारियों ने भी सभी सदस्यों को संबोधित किया गया। महामंत्री अमर सिंह राठौर ने वर्तमान परिदृश्य में बीएचईएल की चुनौतियों और उत्पादन लक्ष्य पर प्रकाश डाला और कहा कि हम सब मिलकर उनको पूरा करेंगे फिर प्रबंधन से कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार पूर्वक बताएँगे और हल निकालेंगे। यूनियन अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भी अध्यक्षीय संबोधन किया और सभी से मिलकर बीएचईएल को आगे ले जाने पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित ने किया। इस अवसर पर यूनियन के एसके लोधी, हेमंत सिंह जितेंद्र, सक्सेना,संजय गुप्ता,बिट्टू अरोरा,डी के जाटव,सलाउद्दीन ख़ान,नितिन दूबे,छोटेलाल कोरी,एस सेंथिल,भूपेंद्र सिंह, संतोष साहू,सनातन परीदा,मनीष टेकराम तथा यूनियन के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सेकड़ों की तादाद में उपस्थित रहे।

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

भेल में एससी—एसटी उद्यमिता को बढ़ावा देने वेंडर डेवलपमेंट सेशन आयोजित

भेल भोपाल।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी—एसटी)...

भेल के शास्त्री उद्यान में मनाई गई लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि

भेल भोपाल।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के अवसर पर भेल...

विश्व हिंदी दिवस पर बीएचईएल में प्रभागीय काव्य गोष्ठी का आयोजन

हरिद्वार, 10 जनवरी: राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बीएचईएल, हरिद्वार के तत्वावधान में, विश्व हिंदी दिवस...