22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़हरिद्वार सीआईएसएफ द्वारा कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार सीआईएसएफ द्वारा कार्यशाला का आयोजन

Published on

भेल हरिद्वार

केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के बीएचईएल हरिद्वार इकाई परिसर में कार्डियक अरेस्ट, कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (एईडी) के संदर्भ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट सत्यदेव आर्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन समर्पण सेवा समिति, हरिद्वार के सहयोग से किया गया । साथ ही मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, हरिद्वार, महंत इन्द्रेश अस्पताल,देहरादून, रिवाइव हार्ट फाउंडेशन, अलर्ट एनजीओ और मेडट्रॉनिक जैसे संस्थानों ने भी इस कार्यशाला में सहयोग प्रदान किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री आर्य ने कहा कि वर्तमान में सीआईएसएफ देश के औद्यौगिक प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों सहित अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा आदि में कार्यरत है । इन स्थानों पर सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा यात्रियों, कर्मचारियों या आम जन को कार्डियक अरेस्ट होने पर सीपीआर देकर कई जानें बचाई गई हैं । इस कार्यक्रम में विस्तारपूर्वक यह बताया गया कि दिल का दौरा पढ़ने पर मरीज को अस्पताल पहुंचाने से पहले, किस तरह सीपीआर एवं एईडी मशीन की मदद से उसकी जान बचायी जा सकती है । साथ ही मैनीकिन के माध्यम से प्रतिभागियों को सीपीआर आदि का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया ।

इस कार्यशाला में लगभग 120 सीआईएसएफ कर्मियों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया । इस अवसर पर वाईफ वेलफेयर एसोसिएशन, सीआईएसएफ, हरिद्वार इकाई की अध्यक्षा श्रीमती पूनम आर्य, उप अध्यक्षा सुशीला थपलियाल, सहायक कमांडेंट पीके थपलियाल, वीएन तिवारी, समर्पण सेवा समिति से दिनेश पंवार एवं दिनेश रावत, मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट से डा. मीनल चौहान, महंत इन्द्रेश अस्पताल से डा. तनुज भाटिया, सीआईएसएफ से ही इंस्पेक्टर राजेश कुमार,नरेंद्र पाल पोरिया, सुरेंदर सिंह रावत, लखबीर सिंह असवाल, बीएल मीना तथा योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे ।

Latest articles

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...