3.9 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeभोपाल‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा...

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Published on

भोपाल।
विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप में लागू किया गया है, जिससे अधिक से अधिक गरीब और जनजातीय परिवारों को रोजगार मिल सके। यह योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब है। यह बात पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सीहोर में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बताया कि मनरेगा योजना पर अब तक 11.74 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिनमें से 8.05 लाख करोड़ रुपये मोदी सरकार के कार्यकाल में व्यय हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले योजना में पारदर्शिता की कमी थी, लेकिन अब जीपीएस और मोबाइल आधारित मॉनिटरिंग तथा रियल टाइम डेटा के माध्यम से भ्रष्टाचार की संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी और सही लाभार्थियों को काम मिलेगा।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

उन्होंने बताया कि योजना में जल संरक्षण, बुनियादी ढांचा निर्माण, आजीविका विकास और मौसमजनित रोजगार संकट जैसी चार प्राथमिकताओं पर विशेष फोकस किया गया है। किसानों के हित में बुवाई और कटाई के समय 60 दिन तक योजना के कार्य बंद रखने का प्रावधान किया गया है, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हो। अब मजदूरों को हर सप्ताह मजदूरी भुगतान किया जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। श्रीमती गौर ने कहा कि इस योजना के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाकर रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this