25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालएक लाख की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड वन का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

एक लाख की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड वन का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

Published on

भोपाल।

एक लाख की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड वन का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार,अनुसूचित जाति विकास कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 के बाबू जीवन लाल बरार को लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई।

आरोपी बाबू ने छिंदवाड़ा में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत उषा दाभीरकर से उनके जाति प्रमाण पत्र की जांच दबाने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की थी। इसके एवज में आरोपी ने पहली किश्त के रूप में एक लाख रुपये अपने घर जी-1 प्रशासनिक अकादमी के सामने पंचशील नगर, भोपाल बुलाकर मांगे थे। दरअसल, वाणिज्य कर कार्यालय छिंदवाड़ा में सहायक ग्रेड-2 पदस्थ उषा दाभीरकर के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी कुछ समस्या थी।

यह भी पढ़िए: बाबूलाल गौर कॉलेज में सेमीनार का आयोजन

इसकी जांच अनुसूचित जाति विकास विभाग, भोपाल के राजीव गांधी भवन से की जा रही थी। उषा दाभीरकर की सेवा अवधि में मात्र दो साल शेष थे। इसी बीच वरिष्ठ अधिकारियों से जांच दबाने के लिए आरोपी जीवन लाल बरार रिश्वत की मांग कर रहा था। लोकायुक्त पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की राशि लेते ही धर दबोचा और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...