11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालगोविंदपुरा आईटीआई में ग्लोबल स्किल पार्क के साथ रोजगारोन्मुखी लघु अवधि प्रशिक्षण 11...

गोविंदपुरा आईटीआई में ग्लोबल स्किल पार्क के साथ रोजगारोन्मुखी लघु अवधि प्रशिक्षण 11 मार्च से शुरू

Published on

भोपाल

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, भोपाल द्वारा जारी समाचार के अनुसार शासकीय संभागीय आईटीआई गोविंदपुरा, भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल के साथ स्पोक एण्ड हब मॉडल पर रोजगारोन्मुखी लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य, शासकीय संभागीय आईटीआई गोविंदपुरा ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि एक माह (20 कार्य दिवस) की होगी, जिसमें प्रतिदिन 4 घंटे प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में इलेक्ट्रीशियन (विद्युतकार), बेसिक इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर एवं बेसिक प्लंबिंग तथा बेसिक कंप्यूटर को शामिल किया गया है।

प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना होंगे। प्रशिक्षण शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 मार्च से 10 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय में संस्था में उपस्थित होकर हेल्पडेस्क के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण 11 मार्च 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। प्रशिक्षण संस्था के प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाएगा। साथ ही सॉफ्ट स्किल एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट संबंधी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी, जिससे प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

Read Also :- बीएचईएल अग्निशमन दल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, महाप्रबंधक तैलंग ने किया टीम को सम्मानित

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...