13.8 C
London
Sunday, February 22, 2026
Homeभोपालजनता सब जानती है, विकास पर बहस से भाग रहा विपक्ष”: मुख्यमंत्री...

जनता सब जानती है, विकास पर बहस से भाग रहा विपक्ष”: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा — 90% बजट घोषणाओं को स्वीकृति, 80% योजनाएं पूरी या क्रियान्वयन शुरू

Published on

भोपाल

भजनलाल शर्मा ने गत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के समग्र विकास के लिए ठोस कार्य नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि अब जब वास्तविक आंकड़े सामने आ रहे हैं तो विपक्ष सच्चाई का सामना करने से बच रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सब जानती है, इसलिए विधानसभा में विकास के मुद्दों पर सार्थक बहस से विपक्ष दूर रहा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केवल घोषणाएं करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री शर्मा ने जानकारी दी कि वर्तमान सरकार की लगभग 90 प्रतिशत बजट घोषणाओं की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं। साथ ही 80 प्रतिशत से अधिक योजनाएं या तो पूर्ण हो चुकी हैं या उनका क्रियान्वयन धरातल पर प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने दोहराया कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के माध्यम से राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

Read Also :- तैलंग ने बीएचईएल प्रेसशॉप की हिंदी ई-पत्रिका “पंचिंग दर्पण” के आठवें अंक का विमोचन

Latest articles

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में विभिन्न...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का ग्राम पिरिया में शुभारंभ

भोपाल बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल की राष्ट्रीय सेवा योजना (संयुक्त इकाई) के सात...

शुजालपुर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री शरद देशमुख जी का निधन

भोपाल  स्थानीय पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग निवासी और क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तित्व भोपाल के जानेमाने...

राजधानी के अयोध्या बायपास अहिंसा विहार में ‘रॉकेट रोल्स कैफे’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल शहर के खान-पान के शौकीनों के लिए एक नया ठिकाना 'रॉकेट रोल्स कैफे'  शुरू...

More like this