15.7 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालजयपुर से ‘भारत विस्तार’ का शुभारंभ, कृषि में डिजिटल क्रांति की शुरुआत...

जयपुर से ‘भारत विस्तार’ का शुभारंभ, कृषि में डिजिटल क्रांति की शुरुआत —एआई आधारित प्लेटफॉर्म से किसानों को उनकी भाषा में मिलेगी त्वरित जानकारी

Published on

शिवराज सिंह चौहान और भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर से ‘भारत विस्तार’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री ने कहा कि ‘भारत विस्तार’ के माध्यम से कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति का शंखनाद हुआ है। यह एआई आधारित प्रणाली किसानों को सही समय पर उनकी खेती से जुड़ी सटीक और त्वरित जानकारी उपलब्ध कराएगी। दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जयपुर से शुरू हुआ यह नवाचार किसानों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समग्र कृषि सेवाएं प्रदान करेगा।

इससे कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसान अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे। इस प्लेटफॉर्म पर किसानों को रियल टाइम मंडी भाव, वैज्ञानिक फसल परामर्श, मौसम पूर्वानुमान, कृषि ऋण, सरकारी योजनाओं की पात्रता व आवेदन, भारतीय कृषि अनुसंधान से जुड़ी जानकारी सहित अनेक सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। वर्तमान में यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है, जिसे भविष्य में 11 अन्य भारतीय भाषाओं में भी विस्तारित किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद, फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती, इंटीग्रेटेड फार्मिंग और पशुपालन को प्रोत्साहन जैसे निर्णयों से किसानों को लाभ मिला है। उन्होंने राजस्थान सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश कृषि नवाचारों से देश को नई दिशा दिखा रहा है।

सूक्ष्म सिंचाई के क्षेत्र में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर पहुंचा है और नवाचारों से रेगिस्तान को भी नंदन वन में परिवर्तित करने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ‘भारत विस्तार’ कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह एक ऐसा डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर है जहां तकनीक, ज्ञान और किसान एक साथ आगे बढ़ते हैं। किसानों को उनकी भाषा में सीधे संवाद के माध्यम से जानकारी और समाधान उपलब्ध होंगे। उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों के उपयोग तथा कृषि के साथ पशुपालन को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 14 लाख से अधिक पशुओं का निःशुल्क बीमा किया जा चुका है तथा राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से पशुपालकों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि बाजरा, सरसों, तिलहन, जौ, ग्वार, ईसबगोल और जीरा के उत्पादन में राजस्थान देश में अग्रणी है।

Read Also :- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...