29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपालट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सिर पर चढ़ा पहिया

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सिर पर चढ़ा पहिया

Published on

भोपाल

शहर के परवलिया क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने के बाद युवक के सिर पर ट्रॉली का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक मनोज विश्वकर्मा (38) रतनपुर कॉलोनी, परवलिया रोड का निवासी था और प्लंबिंग का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे वह घर से काम पर जाने के लिए बाइक से निकला था। घर से करीब एक किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ट्रैक्टर कच्चे रास्ते से नीचे उतरकर खेत में जाकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक को भी चोट आई है, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो बच्चों के पिता थे मनोज
मनोज विश्वकर्मा का विवाह वर्ष 2015 में हुआ था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Read Also :- नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this