13.3 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभोपालपम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के निर्देश, किसानों को...

पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के निर्देश, किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को पर्याप्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों को सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना है। इसके लिए पम्प स्टोरेज परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की देरी न हो।

बैठक में 8 गीगावाट बिजली उत्पादन क्षमता के लिए चिह्नित 6 पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने भूमि आवंटन, पर्यावरणीय स्वीकृतियों, तकनीकी अनुमोदन और वित्तीय व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पम्प स्टोरेज परियोजनाएं राज्य में ऊर्जा भंडारण की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ सौर एवं पवन ऊर्जा के बेहतर उपयोग में सहायक होंगी। इससे बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और विश्वसनीय बनेगी तथा किसानों और आम उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में परियोजनाओं को धरातल पर उतारें, जिससे राज्य की ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

Read Also :- 25 फरवरी को देशव्यापी ‘विरोध दिवस’ मनाएगा भारतीय मजदूर संघ

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...