17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालपिपलानी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पिपलानी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published on

भोपाल।
पिपलानी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने सूदखोरी और लगातार प्रताड़ना के चलते आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मनोज यादव (26) पुत्र प्रीतम सिंह यादव के रूप में हुई है, जो माता मंदिर पठार स्थित आनंद नगर, टीआईटी कॉलेज के पास का निवासी था। परिजनों के अनुसार मनोज मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन करता था। बुधवार सुबह उसने घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

Read Also: श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

मृतक के बड़े भाई सोनू यादव ने आरोप लगाया कि रामू और राजा नाम के मामा-भांजे से मनोज ने करीब 90 हजार रुपए उधार लिए थे, जिसके बदले वह लगभग दो लाख रुपए लौटा चुका था। इसके बावजूद आरोपी 50 हजार रुपए और ब्याज की मांग कर रहे थे और लगातार दबाव बना रहे थे। सोनू का कहना है कि रकम नहीं दे पाने के कारण आरोपी भाई को धमकियां देते थे और हत्या की धमकी भी दी गई थी। मंगलवार शाम दोनों आरोपी घर आए थे और तत्काल पैसे की मांग की थी। सोनू के अनुसार, उसने 25 जनवरी तक की मोहलत मांगी थी, लेकिन आरोपियों ने कथित तौर पर अपमानजनक और धमकी भरे शब्द कहे, जिससे मनोज गहरे तनाव में आ गया। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पिपलानी थाना पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जाने हैं, जिसके बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...