8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालफिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन — फिल्म...

फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन — फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

Published on

भोपाल

वेब सीरीज और फिल्मों के प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फिल्म में ब्राह्मण समाज को गलत और अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है, जिससे समाज की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं।

प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने हवन-पूजन और पाठ कर विरोध दर्ज कराया तथा फिल्म को तत्काल ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फिल्म में ब्राह्मण समाज के चरित्र को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। समाज की मांग ब्राह्मण समाज के नेताओं ने कहा कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि फिल्म में ‘पंडित’ शब्द को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जोड़कर दिखाया गया है, जो समाज के लिए अपमानजनक है।

समाज ने इसे सांप्रदायिक और समाज विरोधी करार देते हुए कहा कि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग ब्राह्मण समाज ने प्रशासन से मांग की कि फिल्म के कंटेंट की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी समाज या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री का प्रसारण न हो। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Read Also :- एमपी के 269 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला ‘अति उत्कृष्ट’ और ‘उत्कृष्ट’ सेवा पदक

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this