11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeभोपालबीएचईएल भोपाल में  16 कर्मचारी व अधिकारी  हुए सेवानिवृत्त

बीएचईएल भोपाल में  16 कर्मचारी व अधिकारी  हुए सेवानिवृत्त

Published on

भोपाल

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल से आज 16 कर्मचारी अपनी लंबी और गौरवशाली सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर ‘भेल असिस्टेंट इंजीनियर्स एवं अधिकारी एसोसिएशन’ द्वारा गेट नंबर 1 और 5 पर एक विशेष विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त हो रहे साथियों का सम्मान किया गया।

एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत  संस्था के चेयरमैन और पूर्व पार्षद महेश मालवीय के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गेट पर ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। श्री मालवीय ने सभी को संबोधित करते हुए उनके द्वारा संस्थान के विकास में दिए गए योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। ये हुए सेवानिवृत्त सेवानिवृत्त होने वाले 16 सदस्यों में अधिकारी, सहायक अभियंता और कर्मचारी वर्ग के साथी शामिल रहे। प्रमुख रूप से अधिकारी वर्ग राजीव मिश्रा (एडी अभियंता), राम कृपाल मरावी (एडी इंजीनियर), अशोक गजभई, हिमाचल गराडे, श्याम सिंह नेगी, देशराज और  शरेन्द्र सिंह।

Read Also: IPL 2026: जीत के जश्न में ‘मातम’ बदलने वाले उन 11 फैंस को RCB का सलाम! चिन्नास्वामी में बनेगा यादगार स्मारक

 इसके अलावा 3 सहायक अभियंता वर्ग से और 10 कर्मचारी वर्ग से साथी आज कार्यमुक्त हुए। पदाधिकारियों की उपस्थिति कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके खरे, सचिव पी. सुनील, और अभय सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। सभी ने अपने विदा हो रहे साथियों के साथ बिताए गए पलों को याद किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this