19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालशादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

Published on

भोपाल

जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में ‘इल्लीगल गैंग’ के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी और उसके पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी भूरा को पुलिस ने बुधवार को उसकी शादी के मंडप से हिरासत में लिया। आरोपियों ने अपनी शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए एक पुजारी को जाल में फंसाकर फिरौती वसूली थी। हनीट्रैप की तर्ज पर बनाई थी साजिश पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए हैं। गिरोह के सदस्य आकाश उपाध्याय ने संजीव नगर निवासी 26 वर्षीय पुजारी को फंसाने की पूरी प्लानिंग की थी। साजिश के तहत 10 मार्च को पुजारी को जैन नगर स्थित एक कमरे पर बुलाया गया और उसे एक युवती को पिक कर लाने का काम सौंपा गया। जैसे ही पुजारी युवती को लेकर कमरे पर पहुंचा, योजनाबद्ध तरीके से भूरा हड्डी अपने साथियों के साथ वहां धमक पड़ा।

रेप केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले रुपए आरोपियों ने पुजारी पर युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश का झूठा आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुजारी को डराया गया कि उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। बदनामी के डर से पुजारी से 50 हजार रुपए की वसूली की गई। इस दौरान पुजारी को तौफीक उर्फ शूटर के ईदगाह हिल्स स्थित फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया था। हल्दी की रस्म में खर्च की वसूली की रकम गैंग सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी शादी के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। वसूली गई रकम का एक बड़ा हिस्सा उसने अपनी शादी की हल्दी की रस्म और अन्य खर्चों में उड़ा दिया। तीन दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी डीसीपी मयूर खंडेलवाल के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल फोन बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गैंग ने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

Read Also :- एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...