भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को घर और संस्थानों में होने वाले शॉर्ट सर्किट के खतरों के प्रति आगाह किया है। कंपनी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिजली से संबंधित किसी भी खराबी या शॉर्ट सर्किट को हल्के में न लें, बल्कि तुरंत विशेषज्ञ इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर उसे ठीक करवाएं। बिजली कंपनी के अनुसार, जरा सी असावधानी किसी बड़ी और जानलेवा दुर्घटना का कारण बन सकती है।
घटिया वायरिंग और अर्थिंग की कमी है मुख्य कारण बिजली कंपनी के विश्लेषण के अनुसार, ज्यादातर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं या तो घटिया और सस्ती वायरिंग के कारण होती हैं या फिर बहुत पुरानी हो चुकी वायरिंग के चलते।
कंपनी ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि घरों में वायरिंग से पहले प्रॉपर अर्थिंग जरूर करवाएं। सस्ती या स्थानीय स्तर की वायरिंग के बजाय मानक स्तर (ISI मार्क) की नई वायरिंग का उपयोग करें। पुरानी वायरिंग को समय रहते बदलवाएं ताकि शॉर्ट सर्किट से होने वाली आर्थिक और जनहानि से बचा जा सके।
स्वयं मरम्मत करने से बचें, एक्सपर्ट की लें मदद
बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरेलू विद्युत उपकरणों, स्विच और वायरिंग को स्वयं सुधारने का प्रयास न करें। करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।
शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1912 जारी विद्युत लाइनों या बिजली आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए कंपनी ने टोल-फ्री नंबर 1912 जारी किया है। उपभोक्ता ‘उपाय एप’ (UPAY App) के माध्यम से या अपने नजदीकी वितरण केंद्र कार्यालय में भी सूचना दे सकते हैं।
Read Also :- भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर
