8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालश्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया

Published on

भोपाल

कोलार रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में विज्ञान दिवस बड़े उत्साह, उमंग और रचनात्मकता के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय में विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पीपीआरटी इंचार्ज श्रीमती दीपिका दुबे ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि विज्ञान दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान परियोजनाओं के आकर्षक एवं नवाचारपूर्ण मॉडल सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। इन मॉडलों ने न केवल उनकी रचनात्मकता को दर्शाया, बल्कि वैज्ञानिक सोच और समझ को भी उजागर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार शर्मा तथा छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के एडवोकेट प्रभात मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों अर्नव भदोरिया एवं साधिका शर्मा ने आत्मविश्वास और कुशलता के साथ किया। संस्था के एजीएम श्रीधर सर, सुनील पांडे तथा कीर्ति बेस (इंचार्ज) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समापन अवसर पर एजीएम श्रीधर सर ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में डीन उपेंद्र सोनगृह ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Read Also :- भेल कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत कोविड सहायता योजना के तहत आवास सहायता की अवधि बढ़ी

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this