16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपाल1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल 2177 लोकेशन में से 740 स्थानों पर प्रॉपर्टी के सरकारी रेट यानी कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ाई जा रही है। नई गाइड लाइन लागू होने से पहले मंगलवार को पुराने रेट पर रजिस्ट्री कराने के लिए शहर के रजिस्ट्रार कार्यालयों में लोगों की भारी भीड़ रही।
शहर के आईएसबीटी, परी बाजार और बैरसिया स्थित रजिस्ट्रार कार्यालयों में सुबह से ही लोग रजिस्ट्री कराने पहुंच गए। अधिकारियों के अनुसार देर रात तक 400 से अधिक रजिस्ट्रियां होने का अनुमान है। सब रजिस्ट्रार आनंद पांडे ने बताया कि 1 अप्रैल से नई बाजार गाइड लाइन लागू हो जाएगी। इसके लिए अगले दो दिनों में सर्वर पर नई गाइड लाइन अपलोड की जाएगी।  

अवकाश के दिन भी खुले रहे रजिस्ट्रार कार्यालय

मार्च के आखिरी दिनों में लोगों की सुविधा को देखते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय अवकाश के दिन भी खुले रखे गए। मंगलवार को भी सुबह से ही रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ देखने को मिली। कई लोगों ने पहले से ही स्लॉट बुक कर रखे थे और शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री कराने पहुंचे।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा बढ़ेंगे रेट

नई गाइड लाइन के तहत निर्मल सिटी, निशातपुरा रोड, मुर्गी बाजार और समर ग्रीन में करीब 181 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित है। इसके अलावा यशोदा नगर, भोपाल टॉकीज से सेफिया रोड, मालीपुरा, न्यू मार्केट, रोशनपुरा, सेवनिया गौंड, चौकी बरखेड़ी, एयरोसिटी परिसर, बेहटा और दामखेड़ा सहित कई इलाकों में भी रेट बढ़ेंगे।
साथ ही कोलार रोड, बंजारी, बावड़ियाकलां, मिसरोद, एयरपोर्ट रोड और अयोध्या बायपास क्षेत्रों में भी गाइड लाइन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।

भौंरी क्षेत्र में रेट घटाने का प्रस्ताव

जहां कई इलाकों में प्रॉपर्टी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है, वहीं भौंरी क्षेत्र में कलेक्टर गाइड लाइन को 58 प्रतिशत तक कम करने का प्रस्ताव भी सामने आया है। किसानों का कहना है कि जहां सरकार के बड़े प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं, वहां रेट कम करना समझ से परे है। भौंरी क्षेत्र की करीब 3700 एकड़ जमीन पर प्रदेश की पहली एआई और नॉलेज सिटी विकसित करने की योजना है। इसे लेकर किसानों ने जिला प्रशासन के सामने आपत्ति भी दर्ज कराई थी, हालांकि फिलहाल प्रस्ताव को यथावत रखने की बात कही जा रही है।

लगातार दूसरे साल बढ़ेगी गाइड लाइन

भोपाल जिला मूल्यांकन समिति ने 12 महीनों में दूसरी बार गाइड लाइन बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे पहले 1312 लोकेशन पर औसतन 11 प्रतिशत गाइड लाइन बढ़ाई गई थी। इनमें सुल्तानिया रोड, गांधीनगर, दानिश हिल्स, मैकेनिकल मार्केट, नयापुरा और जहांगीराबाद समेत कई क्षेत्र शामिल थे।

Read Also :- बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...