10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeभोपाल17 लड़कियां और 4 लड़के, चुपचाप कॉलोनी में चला रहे थे 'वैसा...

17 लड़कियां और 4 लड़के, चुपचाप कॉलोनी में चला रहे थे ‘वैसा काम’, रंगे हाथ पकड़ने पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ

Published on

मंदसौर

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है। शामगढ़ तहसील की पंजाबी कॉलोनी में चल रहे इस कॉल सेंटर से पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 17 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। इनके कब्जे से 40 मोबाइल फोन, 30 सिम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी लोगों को एल्गो एप के जरिए शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा देकर ठगी करते थे।

खुद को बताते थे डायमंड रिसर्च कंपनी
यह कार्रवाई राज्य साइबर पुलिस जोन उज्जैन द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को डायमंड रिसर्च कंपनी बताकर लोगों से संपर्क करते थे। फिर उन्हें कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर शेयर बाजार में निवेश करने के लिए प्रेरित करते थे। वे लोगों से कहते थे कि अगर वे 10 हजार रुपये निवेश करते हैं, तो उन्हें रोजाना 7 प्रतिशत का मुनाफा होगा।

यहां ट्रांसफर होते थे पैसे
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय की उप पुलिस अधीक्षक लीना मरोठ ने बताया कि आरोपी ठगी की रकम को फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने कितने लोगों को ठगा है और ठगी की गई रकम का क्या किया गया है।

गिरोह का सरगना फरार
पुलिस गिरोह के सरगना और अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। इस तरह की घटनाएं साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को उजागर करती है।

Latest articles

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...

शातिर जालसाज़ों ने दर्जनों युवकों को लगाया लाखों का चूना

भोपाल।राजधानी में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें शातिर जालसाज़ों ने...

More like this