3.5 C
London
Tuesday, April 14, 2026
Homeभोपाल19 की लड़की, शादी का वादा कर बनाए संबंध, फिर कहा –...

19 की लड़की, शादी का वादा कर बनाए संबंध, फिर कहा – ‘अब मन नहीं है’, जानिए पूरा मामला

Published on

इंदौर

शहर में एक 19 साल की लड़की को प्यार में धोखा मिला है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ यह घिनौना काम किया। पुलिस ने आरोपी टोकीर शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टोकीर मेवाती मोहल्ला का रहने वाला है। युवती और टोकीर 2 साल से दोस्त थे। छत्रीपुरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह घर का काम करती है। उसने पढ़ाई छोड़ दी है। टोकीर उसके घर के पास मैकेनिक का काम करता है। इस दौरान दोनों की जान-पहचान हो गई। फिर वे मोबाइल पर बातें करने लगे। युवती के अनुसार टोकीर ने उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है।

समझाने पर भी नहीं माना
युवती ने बताया कि उसने टोकीर को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। एक दिन टोकीर उसे ऑटो रिक्शा में बैठाकर मधुमिलन से नयापुरा ले गया। वहां युवक युवती के बीच संबंध कायम हुए। लड़की पूरी तरह उसके प्यार में पड़ गई। पर युवक उसे छोड़कर चला गया।

शुरू से ही मन नहीं था
इसके बाद भी युवती ने टोकीर को मोबाइल पर समझाने की कोशिश की। लेकिन टोकीर ने कहा कि उसका शुरू से ही शादी का मन नहीं था। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद वह कुछ दिन मायूस रही। जब उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने टोकीर के बारे में सब कुछ बता दिया। युवती की मां ने परिजनों से बात की। फिर वे रविवार को थाने गए और केस दर्ज करवाया।

एक्शन में पुलिस की टीम
पुलिस ने टोकीर शेख के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती ने अपनी शिकायत में टोकीर के बारे में सारी बातें बताई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...

जनगणना-2027 के तहत ‘स्व-गणना’ पहल की शुरुआत

हरिद्वार। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’...

बीएचईएल की 61वीं वार्षिक आम बैठक में सीएमडी ने शेयरधारकों को किया संबोधित

हरिद्वार। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने कंपनी की 61वीं...

अध्यक्ष के नाम सौंपा सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन, गिफ्ट चयन में मनमानी पर उठे सवाल

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पिपलानी, भोपाल के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित...

More like this

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...