17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभोपाल220 किलो के 'सुल्तान' की दी जाएगी कुर्बानी, 8 लाख का ऑफर...

220 किलो के ‘सुल्तान’ की दी जाएगी कुर्बानी, 8 लाख का ऑफर भी मालिक ने ठुकराया

Published on

इंदौर। देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस खास मौके पर न्यायधानी और मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर में एक अनूठी कुर्बानी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहाँ गुलजार कॉलोनी में रहने वाले मोईन खान के 220 किलोग्राम वजनी बकरे ‘सुल्तान’ की कुर्बानी दी जाएगी। 5 फीट ऊंचे इस बकरे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

सुल्तान के मालिक मोईन खान ने बताया कि उन्हें शुरू से ही कुर्बानी के त्योहार के लिए भारी और तंदुरुस्त बकरे पालने का शौक रहा है। वह करीब एक साल पहले इस बकरे को पंजाब से करीब एक हजार किलोमीटर का सफर दो दिन में तय कर इंदौर लाए थे। पंजाब की मशहूर ‘बीटल नस्ल’ का यह भूरे रंग का स्पॉटेड बकरा है। सुल्तान की डाइट और रख-रखाव भी किसी वीआईपी से कम नहीं है। उसे रोजाना 2 लीटर दूध, 250 ग्राम ड्राईफ्रूट्स (काजू, बादाम आदि) और करीब 10 किलो हरी पत्तियां खिलाई जा रही हैं।

इसके अलावा गर्मी से बचाने के लिए सुल्तान के पास विशेष रूप से कूलर लगाया गया है और उसे हमेशा ठंडा पानी ही पिलाया जाता है। मोईन खान के मुताबिक, उन्होंने सुल्तान को पंजाब से 1 लाख 20 हजार रुपए में खरीदा था। ईद का त्योहार नजदीक आते ही सुल्तान को खरीदने के लिए कई खरीदार और शौकीन लोग उनके घर पहुंचे। इस दौरान एक ग्राहक ने तो सुल्तान की कीमत 8 लाख रुपए तक लगा दी थी। इसके बावजूद मोईन खान ने उसे बेचने से साफ मना कर दिया। उनका कहना है कि वे सुल्तान को व्यापार के लिए नहीं बल्कि अल्लाह की राह में कुर्बानी के लिए लाए हैं। राऊ से बकरा देखने आए फैजान कुरैशी ने कहा कि सुल्तान की तारीफ सुनकर वे यहां आए थे, मोईन खान का परिवार अपने बच्चे की तरह इसका ख्याल रख रहा है

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

ईरान युद्ध का असर मध्य प्रदेश की बस सेवाओं पर, किराया बढ़ाने की मांग तेज

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान युद्ध के दूरगामी असर अब मध्य प्रदेश...

करोंद के कोरल कासा बंगलो में लगी भीषण आग, एसी में ब्लास्ट से गृहस्थी का पूरा सामान खाक

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना अंतर्गत करोंद स्थित कोरल कासा बंगलो के एक मकान...

यूनियन कार्बाइड के पीछे रेलवे की 7.5 करोड़ की जमीन से हटीं 84 झुग्गियां, सरकारी जमीन पर चल रहा था किराए का खेल

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा अंतर्गत यूनियन कार्बाइड फैक्टरी के पीछे स्थित अन्नू नगर में...